शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

एफओएमसी द्वारा कल जारी बयान में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बाद डॉलर में उछाल के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमतों को मदद मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,000-29,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं, जबकि चांदी की कीमतें 38,800-39,300 रुपये के दारयरे में कारोबार कर सकती है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण कोमेक्स में सोने की कीमतों में साढ़े तीन महीने के उच्च स्तर से गिरावट हुई है और आज भी नरमी देखी जा रही है। फेड ने अपने बयान में कहा है कि करों में कटौती से अर्थव्यवस्था को फायदा हो सकता है। अधिक जीडीपी और उपभोक्ता खर्च में वृद्धि से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना मजबूत होती है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। दिसंबर में अमेरिकी फैक्ट्री उत्पादन में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख