शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। अमेरिकी नॉन फार्म पेरोल के आंकड़ों और डॉलर के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,100-29,400 रुपये और जबकि चांदी की कीमतें 39,000-39,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। कोमेक्स में सोने की कीमतें में साढ़े तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज स्थिर है और लगातार चौथे साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर हैं। यूरो के मुकाबले डॉलर के कमजोर और 6 प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में 0.3% की गिरावट के बाद डॉलर तीन महीने के निचले स्तर 91.751 के स्तर पर पहुँच गया। दिसंबर में अमेरिकी निजी कंपनियों के रोजगार में 2,50,000 की बढ़ोतरी हुई है, जो मार्च के बाद सबसे अधिक मासिक बढ़ोतरी है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएपफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.3% कम होकर 836.04 टन रह गयी है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख