शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में अस्थिरता की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है। डॉलर के कारोबार और सामरिक तनाव के कारण कीमतों को दिशा मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,100-29,400 रुपये और चाँदी की कीमतें 39,100-39,400 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। इस वर्ष में अमेरिकी ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना से पिछले हफ्ते कोमेक्स में सोने की कीमतों में साढ़े तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज स्थिरता देखी जा रही है। शुक्रवार को जारी अमेरिकी नॉन फॉम पेरोल अनुमान से कमजोर रहा है। अमेरिकी डॉलर में तेजी गिरावट हुई, लेकिन इस वर्ष मे भी अमेरिकी ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना को नही टाले जाने के निवेशकों के विश्वास के कारण डॉलर में फिर से रिकवरी हुई। दिसंबर में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार एक वर्ष में सबसे अधिक बढ़ा है और अनुमान से अधिक तेजी गति से बढ़ा है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख