शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में अस्थिरता संभव - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है। डॉलर के कारोबार और इस वर्ष में भी अमेरिकी ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,150-29,400 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चाँदी की कीमतें 38,000-39,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। इस वर्ष में अमेरिकी ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर के स्थिर रहने के कारण आज के कारोबार में कोमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। शुक्रवार को जारी पेरोल आँकड़ों के बाद रोजगार की स्थिति में मजबूती आने की संभावना के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ी है। अटलांटा फेड के अध्यक्ष रॉफेल बोस्टिक ने कहा हैा कि 2018 में कम से कम दो बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी संभव है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख