शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में गिरावट से सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

डॉलर के कमजोर होने के कारण सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

अमेरिकी इनिशियल जॉबलेस क्लेम आँकड़ों से कीमतों को दिशा मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,200-29,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 38,800-39,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। शेयर बाजारों में तेजी के थमने और डॉलर के कमजोर होने के कारण आज के कारोबार में कोमेक्स में सोने की कीमतों में चार महीने के उच्च स्तर पर कारोबार हो रहा है। चीन के अधिकारियों द्वारा अमेरिकी ट्रेजरी की खरीद को कम करने की सलाह की खबरों के बाद डॉलर के कमजोर होने से कल सोने की कीमतों में 1% की बढ़त दर्ज की गयी। चीन के अधिकारी अपने विदेशी मुद्रा भंडार की समीक्षा कर रहे हैं। इस बीच बैंक ऑफ जापान द्वारा बॉन्ड खरीद में कमी किये जाने के बाद येन में मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख