शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है। डॉलर के कमजोर होने के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,500-29,900 रुपये और चांदी की कीमतें 39,200-40,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के तीन वर्ष के निचले स्तर पर कमजोर होने के कारण आज कोमेक्स में सोने की कीमतों में सितंबर के बाद उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही हैं। एशियाई शेयरों में गिरावट और यूरोपीयन सेंट्रल बैंक द्वारा अपने 2 ट्रिलियन यूरो के स्टीमुलस योजना को इस वर्ष समाप्त करने के संकेत के बाद डॉलर के मुकाबले यूरो के तीन वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँचने से भी सोने की कीमतों को मदद मिल रही है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 9 जनवरी को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मैनेजरों ने कोमेक्स में सोने और चांदी कॉन्ट्रैक्ट में कुल लाॉन्ग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख