शेयर मंथन में खोजें

डॉलर और रुपये की चाल से हो सकती है सोने की दिशा तय - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है। डॉलर के कारोबार और सुरक्षित निवेश के लिए माँग के कारण कीमतों को दिशा मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,600-30,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जबकि चांदी की कीमतें 39,200-39,700 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के तीन वर्ष के निचले स्तर पर पर कमजोर होने के कारण आज कोमेक्स में सोने की कीमतों में सितंबर के बाद उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रही हैं। एशियाई शेयरों में गिरावट और यूरोपीय सेंट्रल बैंक द्वारा अपने 2 ट्रिलियन यूरो के स्टीमुलस योजना को इस वर्ष समाप्त करने के संकेत के बाद डॉलर के मुकाबले यूरो के तीन वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंचने से भी सोने की कीमतों को मदद मिल रही है। आईएमएफ के अनुसार दिसम्बर 2017 में कजाकिस्तान की सोना होल्डिंग 5.31 टन बढ़कर 300.98 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख