शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में मिले-जुले रुख की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। डॉलर के कारोबार और वैश्विक जोखिम सेंटीमेंट के कारण कीमतों को दिशा मिल सकती है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,400-29,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 38,700-39,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर कमजोर होने और अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी की आशंका से आज सोने की कीमतें को मदद मिल रही है, लेकिन कीमतें फिर भी छह हफ्ते में पहली साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर हैं। अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी को टालने के लिए विधेयक को कंग्रेस में लाया गया है। इसके हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव ने 16 फरवरी तक के लिए फेडरल फंड को मंजूरी दे दी है। इस बीच क्लीवलैंड फेड के अध्यक्ष ने कहा है कि फेडरल रिजर्व को 2018 और 2019 दोनों वर्ष से 3 से 4 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी करनी चाहिए। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख