शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ साइडवेज रहने की संभावना है।

डॉलर के कारोबार और अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी के कारण कीमतों को दिशा मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,600-30,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जबकि चांदी की कीमतें 38,600-39,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के तीन वर्ष के निचले स्तर से कुछ रिकवरी किये जाने के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता है जबकि अमेरिकी सरकार की कार्यबंदी की संभावना के समाप्त होने के बाद वैश्विक शेयर बाजार में तेजी के कारण डॉलर अभी भी तीन वर्ष के निचले स्तर के नजदीक कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी कांग्रेस ने छोटी अवधि के लिए फंडिग को मंजूरी देकर सरकार की कार्यवाही की बंदी की संभावना को समाप्त कर दिया। अब कारोबारी गुरुवार को होने वाली यूरोपीय सेंट्रल बैंक की बैठक में आगे की मॉनीटरी पॉलिसी को लेकर फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख