शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ साइडवेज रहने की संभावना है।

डॉलर के कमजोर होने से कीमतों को मदद मिल सकती है। घरेलू बाजार के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,700-30,100 रुपये और जबकि चांदी की कीमतें 38,500-39,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के फिर से तीन वर्ष के निचले स्तर पर लुढ़कने के कारण आज सोने की कीमतों में चार महीने के उच्च स्तर पर स्थिरता है। यूरो जोन के बेहतर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस आँकड़ों के बाद डॉलर प्रमुख करेंसियों के मुकाबले तीन वर्ष के निचले स्तर पर पहुँच गया है। कल अमेरिकी सीनेट नें फेडरल रिजर्व के अगले गर्वनर के रुप में जोरोम पॉवेल की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है, जिसका संकेत यह है की मौजूदा मॉनीटरी पॉलिसी के आगे भी जारी रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!