शेयर मंथन में खोजें

रुपये की चाल से घरेलू बाजार में मिल सकती है सोने को दिशा - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान जारी रहने की संभावना है।

लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली से इंकार नही किया जा सकता है। आज ईसीबी के ब्याज दर संबंधी फैसले और प्रेस कांफ्रेंस से कीमतों को दिशा मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 30,100-30,500 रुपये और चांदी की कीमतें 39,200-40,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्यूचिन द्वारा कमजोर करेंसी के स्वागत के बयान और डॉलर के फिर से तीन वर्ष के निचले स्तर पर लुढ़कने के कारण आज सोने की कीमतें अगस्त 2016 के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्टीवन म्यूचिन ने दावोस में कहा है कि कमजोर डॉलर अमेरिका के हित में है और इससे व्यापार के अवसर में बढ़ोतरी हो रही है। यूरो जोन के बेहतर आँकड़ों के बाद यूरो के मजबूत होने के बाद डॉलर प्रमुख करेंसियों के मुकाबले दबाव में है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख