शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। डॉलर के मजबूत होने से कीमतों पर दबाव रह सकता है।

घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,850-30,200 रुपये और चांदी की कीमतें 39,000-39,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इस महीने में सोने की कीमतों में लगभग 3% की बढ़त दर्ज की गयी है, जो अधिकतर डॉलर के तीन वर्ष के निचले स्तर पर लुढ़कने के कारण हुई है। पिछले हफ्ते डॉलर में लगातार 6 हफ्ते तक गिरावट हुई थी, जिससे सोने की कीमतों को मदद मिली थी। अमेरिकी ट्रेजरी बांड भी सोमवार को तीन वर्ष के उच्च स्तर पर पहुँच गया। इस बीच यूरोपीयन सेंट्रल बैंक ने कहा है कि विश्व स्तर पर आर्थिक स्थिति में सुधार होने से केन्द्रीय बैंकों द्वारा स्टीमुलस में कमी की जा सकती है। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख