शेयर मंथन में खोजें

डॉलर और रुपया कर सकते हैं सर्राफा की दिशा तय - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में अस्थिरता रहने की संभावना है। डॉलर के कारोबार और सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी होने से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,000-29,300 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। जबकि चांदी की कीमतें 39,000-39,500 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के अपने निचले स्तर से रिकवरी करने और टेक्निकल कारणों से कोमेक्स में सोने की कीमतों में साढ़े तीन महीने के उच्च स्तर से गिरावट हुई है। शेयर बाजारों की तेजी के प्रति आशन्वित निवेशक सोने सहित कमोडिटीज से भी बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर रहे हैं। 2017 में भारत में सोने का आयात 67% बढ़ कर 855 टन रहा। दरअसल रिटेल माँग में बढ़ोतरी होने के करण आभूषण विक्रेताओं नें सोने का स्टॉक जमा करने के लिए अधिक खरीदारी की। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख