शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

सर्रफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है, लेकिन निचले स्तर पर शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है।
अमेरिकी इनिशियल जॉबलेस क्लेम और डॉलर के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 29,850-30,200 रुपये और चांदी की कीमतें 37,500-38,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में कल चार हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट के बाद आज भी सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। पिछले हफ्ते फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाब नही किया, लेकिन मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की संभावना के बाद ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का संकेत किया। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में तीन महीने में सबसे अधिक एक दिवसीय बढ़त दर्ज की गयी है। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख