शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में बरकरार रह सकती है नरमी - एसएमसी

डॉलर में उछल के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी रह सकती हैं।
घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 30,450-30,700 रुपये और चांदी की कीमतें 38,300-38,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। डॉलर के मजबूत होने से आज सोने की कीमतों गिरावट हुई है और कीमतें ढ़ाई महीने में सबसे अधिक साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर हैं। डालास फेड के चैयमैन रॉबर्ट काप्लान ने कहा है कि इस वर्ष में कम से कम तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी अवश्यम्भावी है। इस बीच अमेरिका में बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या 45 वर्ष के निचले स्तर पर पहुँच गयी है, जो फरवरी में रोजगार में जोरदार वृद्धि की ओर संकेत करता है। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख