शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में तेजी से सर्राफा में नरमी का संकेत - एसएमसी

डॉलर में उछाल के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी रह सकती है।
जबकि अमेरिकी इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आँकड़ों से इसकी कीमतों को दिशा मिल सकती है। वहीं घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 30,300-30,600 रुपये और चांदी की कीमतें 38,300-38,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। फेडरल रिजर्व की अंतिम बैठक के बयान में अमेरिकी निति निर्माताओं द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का समर्थन किये जाने के बाद डॉलर के मजबूत होने से आज सोने की कीमतें सपाट हैं। डॉलर लगभग एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। फेडरल रिजर्व 30-31 जनवरी की हुई बैठक के बयान से पता चलता है कि इस वर्ष कम से कम तीन बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है और एक गर्वनर जेरोम पॉवेल ब्याज दरों में बढ़ोतरी के पक्ष में हैं। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख