शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में तेजी से सर्राफा में रह सकती है नरमी - एसएमसी

डॉलर में उछल के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी रह सकती हैं।
घरेलू बाजार में रुपये के कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 30,400-30,600 रुपये और चांदी की कीमतें 38,000-38,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर में बढ़त दर्ज करने के कारण कोमेक्स में आज सोने की कीमतों में नरमी है। लेकिन निवेशक फेडरल रिजर्व के हाल ही में हुई बैठक की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। डॉलर में तीन वर्ष के निचले स्तर पर गिरावट के बाद निवेशकों द्वारा खरीदारी के कारण डॉलर में मजबूती दर्ज की गयी। फेडरल रिजर्व की 30-31 जनवरी को हुई बैठक का बयान आज जारी किया जायेगा। इस बीच आईएमएफ के अनुसार जनवरी 2018 में रूस की सोने की होल्डिंग 18.911 टन बढ़कर 1857.73 टन हो गयी है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख