शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेज शुरुआत की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना हैँ।
डॉलर के कमजोर होने और ईसीबी अध्यक्ष द्राघी के भाषण से कीमतों को दिशा मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये कारोबार से सोने की कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 30,400-30,800 रुपये और चांदी की कीमतें 38,200-38,800 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। पिछले हफ्ते में लगभग 1% से अधिक की गिरावट के बाद डॉलर के फिर से कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। फेड की पिछली बैठक के बयान में नीतिनिर्माताओं द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर आश्वस्ता किये जाने के बाद डॉलर इंडेक्स में पिछले हफ्ते में 0.9% की बढ़ोतरी हुई है। फेडरल रिजर्व ने पिछले शुक्रवार को यह भी कहा की मुद्रास्फीति को लेकर चिंता के बावजूद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को कोई गंभीर जोखिम नही है। कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 20 फरवरी को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कोमेक्स में सोना कॉन्ट्रैक्ट में कुल लॉन्ग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख