शेयर मंथन में खोजें

डॉलर ने लगायी सर्राफा में तेजी पर रोक - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
डॉलर के मजबूत होने के कारण बढ़त पर रोक लग रही है, जबकि ईरान को लेकर तनाव के बाद सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,000 रुपये पर सहारा और 31,350 रुपये पर बाधा रह सकती है। वहीं चांदी की कीमतों को 39,500 रुपये पर सहारा और कीमतों को 40,000 रुपये पर बाधा रह सकती है। आज डॉलर के मजबूत होने के कारण शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से अलग हटने की घोषणा कर दी है और ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगा दिये जाने के कारण मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ गया है। ईरान पर फिर से प्रतिबंध लगाये जाने से अमेरिका के यूरापीय सहयोगी भी परेशान हो गये हैं। इस दौरान चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत जारी है। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख