शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

डॉलर के कमजोर होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के रुझान पर सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,000 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है, जिससे इसकी कीमतें 31,300 रुपये तक जा सकती हैं। वहीं चांदी की कीमतें 39,500 रुपये पर सहारे के साथ 40,000 रुपये तक  सकती है। अप्रैल में अमेरिकी रोजगार में अनुमान से कम वृद्धि हुई है, मगर बेरोजगारी दर कम होकर 17.5 वर्ष के निचले स्तर पर 3.9% पर पहुँच गयी है।
दूसरी ओर फेड के दो अहम अधिकारियों ने कहा है कि इस वर्ष ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संख्या को लेकर विकल्प खुले हुए है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ में एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.17% कम होकर 864.13 टन हो गयी। इस बीच अमेरिका कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 1 मई को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मनि मैनेजरों ने कॉमेक्स के सोने कॉन्ट्रैक्ट में कुल पोजिशन में कमी की है। (शेयर मंथन, 07 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख