शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में मजबूत शुरुआत की संभावना - एसएमसी

डॉलर के कमजोर होने के कारण सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
आज निवेशकों की नजर अमेरिकी नॉन फॉर्म पेरोल के आँकड़ों पर रहेगी, जिसमें बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। एमसीएक्स में सोने की कीमतें 30,900 रुपये पर सहारे के साथ 31,500 रुपये तक चढ़ सकती हैं। वहीं चांदी की कीमतों के 39,300 रुपये पर सहारे के साथ 40,000 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा है कि इस वर्ष के प्रारंभ में सोने की माँग एक दशक में सबसे कम हुई है। अमेरिकी रोजगार के आँकड़ों से पहले सोने की कीमतों में मामूली बदलाव हुआ है, जबकि डॉलर 2018 के उच्च स्तर से कमजोर होने के बाद स्थिर है।
वैश्विक राजनैतिक पहलूओं पर गौर करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के प्रमुख शी जिनपिंग की प्रशंसा की है, जबकि दोनों देशों के अधिकारी चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर अड़चनों को दूर करने के लिए आज बातचीत कर रहे हैं। वहीं ईरान ने कहा है कि 2015 के परमाणु समझौते में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नही होगा। (शेयर मंथन, 04 मई 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख