शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल के रुख पर सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
अमेरिकी जॉबलेस क्लेम में बढ़ोतरी होने की स्थिति में कीमतों को मदद मिल सकती है। घरेलू बाजार में रुपये के थोड़ा मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। एमसीएक्स में सोने की कीमतें 30,800 रुपये पर सहारे के साथ 31,300 रुपये तक और चांदी की कीमतें 39,200 रुपये पर सहारे के साथ 39,700 रुपये तक चढ़ सकती है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर हो रही बातचीत के फैसलों से पहले सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर हो रही बातचीत के सफल होने के आसार कम हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के उत्पादों पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी को बरकरार रखा है। चीन ने बातचीत का स्वागत किया है लेकिन अपने मुख्य हितों को लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता करने के लिए प्रतिबद्ध नही है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख