शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा के सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में एक दायरे में रहने की संभावना है।
घरेलू बाजार में रुपये के थोड़ा मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव रह सकता है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,035 रुपये पर बाधा और 30,800 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,600 रुपये पर बाधा के साथ ही 37,800 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण पिछले कारोबार में लगभग 1% से अधिक की गिरावट के बाद आज कोमेक्स में सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। पिछले कारोबार में स्पॉट सोने की कीमतें 1301.51 डॉलर के स्तर पर लुढ़क गयी थी, जबकि आज 0.2% बढ़त के साथ 1,306.51 के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। सोने वायदा की कीमतों में 0.1% की बढ़त के साथ 1307.30 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी अर्थव्यवस्था की बेहतर तस्वीर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण डॉलर के चार महीने के उच्च स्तर पर 92.446 के स्तर पर स्थिर है। निवेशक फेडरल रिजर्व की होने वाली दो दिवसीय बैठक के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं। फेड द्वारा फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नही किये जाने की संभावना है, लेकिन आगामी महीनों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना को लेकर संकेत मिल सकता है। (शेयर मंथन 02 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!