शेयर मंथन में खोजें

अक्षय तृतीया पर सोने के व्यापार में 25% इजाफा

बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन देश भर में सोने की जम कर खरीदारी हुई।
लोगों ने शहरों, गावों एवं कस्बों तक में अक्षय तृतीया के दिन सोने की खरीदारी को शुभ मानते हुए सोना ख़रीदा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एक अनुमान के अनुसार अन्य दिनों की अपेक्षा अक्षय तृतीया के दिन देश भर में सोने की खरीदारी में लगभग 20-25% की वृद्धि हुई है। देश भर में सोने-चांदी की दुकानों में सुबह से ही खरीदारों का ताँता लगा रहा। कल दिल्ली में सोने का भाव 32200 रुपये प्रति तोला और चाँदी का भाव 40100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। 
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि अभी भी देश में सोने को सुरक्षित और स्थायी निवेश की वस्तु माना जाता है। इस दृष्टि से सोना सदा ही आकर्षण की वस्तु रहा है।
ज्वेलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक पंकज अरोड़ा ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार कल देश भर में लगभग 2,000 करोड़ रुपये के सोने का व्यापार हुआ। आम तौर पर प्रतिदिन देश में लगभग 1,400 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख