शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में कमजोरी से सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

डॉलर के कमजोर होने के कारण सर्राफा की कीमतों में तेजी के रुझान के साथ सीमित स्तरों के बीच कारोबार होने की संभावना है।
अमेरिकी फेड़ द्वारा ब्याज दरों में धीमी गति से बढ़ोतरी की आंशका के कारण प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर 0.1% कमजोर होकर 92.426 रुपये के स्तर पर पहुँच गया है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,350 रुपये के स्तर पर सहारा और 31,650 रुपये पर बाधा रह सकती है। वहीं चाँदी की कीमतों को 40,300 रुपये पर सहारा और 40,800 रुपये पर बाधा रह सकती है। अप्रैल महीने में अमेरिकी आयात मूल्य अनुमान से कम बढ़ा है क्योंकि पेट्रोलियम उत्पादों की लागत में बढ़ोतरी की भरपायी खाद्य कीमतों में गिरावट से हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि मुद्राफ्रीति का दबाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उधर अमेरिका ने ईरान के साथ कारोबार को जारी रखने वाली कम्पनियों पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। (शेयर मंथन, 14 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख