शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी बरकरार रहने की संभावना है।
प्रमुख करेंसियों के मुकाबले अमेरिकी डॉलर लगभग पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया है, जबकि 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रजेरी यील्ड लगभग सात वर्ष के उच्चत स्तर 3% से अधिक हो गया है। अमेरिकी उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी के संकेत के बाद अमेरिकी ट्रजेरी यील्ड में बढ़ोतरी हुई और इसी से डॉलर में मजबूती दर्ज की गयी। आज निवेशकों की नजर यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष द्राघी के भाषण और अमेरिकी औद्योगिक उत्पादन के आँकड़ों पर रहेगी। घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने से सोने की कीमतों को गिरावट पर कुछ रोक लग सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,100 रुपये पर सहारा और 31,300 रुपये पर बाधा रहने की संभावना है। चांदी की कीमतों को 39,800 रुपये पर सहारे के साथ 40,200 रुपये पर बाधा रह सकती है। अप्रैल में अमेरिकी रिटेल सेल्स में मामूली बढ़त दर्ज की गयी है, लेकिन पहली तिमाही में उपभोक्ता खर्च में तेज बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख