शेयर मंथन में खोजें

रुपये में कमजोरी से सर्राफा में बढ़त की उम्मीद - एसएमसी

रुपये के कमजोर होने के कारण सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 17 महीने के निचले स्तर पर 68.42 पर पहुँच गया है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,000 रुपये पर सहारा और 31,400 रुपये पर बाधा रह सकती है। जबकि चांदी की कीमतों को 40,000 रुपये पर सहारा और 40,600 रुपये पर बाधा रहने की संभावना है। फेडरल रिजर्व के मिनट में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर स्पष्ट रुझान के अभाव के बाद डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी सोना जून वायदा की कीमतें 0.3% की बढ़त के साथ 1,294 डॉलर पर कारोबार कर रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति टंप ने कहा है कि वह चीन और अमेरिका व्यापार को लेकर चल रही बातचीत को लेकर संतुष्ट नही है लेकिन समझौते के लिए विकल्प खुले हुए हैं। इसलिए एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद निवेशक काफी सतर्क हैं। (शेयर मंथन, 24 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख