शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच वार्ता की संभावना से सर्राफा में कमजोर शुरुआत के संकेत - एसएमसी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ऊन के साथ प्रस्तावित बैठक को रद्द करने के बाद फिर से इस पर विचार की संभावना है।
इससे सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल कहा है कि उनकी टीम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ऊन के साथ बैठक की तैयारी करने के लिए उत्तर कोरिया पहुँच चुकी है। आज मेमोरियल-डे कारण अमेरिकी बाजार बंद है। इस बीच इटली में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण डॉलर के मुकाबले यूरो साढ़े छह महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,050 रुपये पर सहारे के साथ 31,450 रुपये पर प्रतिरोध (resistance) रह सकता है। वहीं चांदी की कीमतों को 40,000 रुपये पर सहारा और 40,500 रुपये प्रतिरोध रह सकता है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने 22 मई को समाप्त हफ्ते में कोमेक्स में वायदा कुल लांग पोजिशन में कमी की है। एशियाई बाजारों में पिछले हफ्ते सोने की फिजिकल माँग में कमी बरकरार है। (शेयर मंथन, 28 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख