शेयर मंथन में खोजें

यूरोप में राजनीतिक अनिश्चितता से सर्राफा को मिल सकती है मदद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
डॉलर के मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव पड़ रहा है, मगर यूरोप में राजनीतिक अनिश्चितता के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। आज निवेशकों की नजर अमेरिकी जीडीपी के आँकड़ों पर रहेगी। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,000 रुपये पर सहारा और 31,350 रुपये पर बाधा रह सकती है। वहीं चांदी की कीमतों को 39,600 रुपये पर सहारा और 40,200 रुपये पर बाधा रह सकती है। इटली के राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण निवेशकों के बीच निराशा के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। यूरो जोन और जापान में अभी भी आसान मौद्रिक नीतियों के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरों में बढ़ोतरी में मुश्किलें आ सकती है। इटली में राजनीतिक अनिश्चितता और लोकप्रिय फाइव स्टार आंदोलन के कारण एक अन्य देश के यूरो जोन के दायरे से बाहर निकलने की आशंका बढ़ गयी है। (शेयर मंथन, 30 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!