शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
निवेशक इस हफ्ते अमेरिकी आर्थिक वृद्धि के आँकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तिमाही में अमेरिकी आर्थिक वृद्धि के आँकड़ों को शुक्रवार को जारी किया जायेगा। कारोबारियों को अमेरिकी आर्थिक वृद्धि 4.1% रहने का अनुमान है। सोने की कीमतों को 30,000 रुपये के नजदीक बाधा और 29,750 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,600 रुपये के नजदीक बाधा और 38,200 रुपये नजदीक सहारा रह सकता है।
ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि बढ़ते व्यापार युद्ध के तनावों से निपटने के लिए अमेरिकी किसानों को 12 अरब डॉलर की मदद करने के लिए महांमदी के दौर की योजनाओं का उपयोग किया जायेगा। रूस के सबसे अधिक सोना उत्पादक पोलिअस ने कहा है कि दूसरी तिमाही में उसकी सोने की बिक्री पिछले तिमाही की तुलना में 12% बढ़ कर कुल 68.3 करोड़ डॉलर की हुई है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख