शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में मजबूती से सर्राफा की कीमतें रह सकती हैं नरम - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने के कारण सर्राफा की कीमतों में नरमी दर्ज की जा सकती है।

सोने की कीमतों को 30,000 रुपये के नजदीक बाधा और 29,750 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। वहीं चांदी की कीमतों को 38,600 रुपये के नजदीक बाधा और 38,000 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। फेडरल रिर्जव द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना से अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में नरमी है। 10 वर्षीय अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड कल पाँच हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गया है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर फेडरल रिर्जव की आलोचना के बावजूद ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है।
उधर बैंक ऑफ जापान अपने भरकम स्टीमुलस योजना को समाप्त करने के कदमों की घोषणा करने के वाले है। इसलिए जापान के कारोबारी और विश्लेषक अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन जूंकर विशेष व्यापार प्रस्ताव पर विचार विमर्श करने के लिए अमेरिका नहीं जायेंगे। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख