शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने के कारण सर्राफा की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है।
फेड चैयरमैन पॉवेल ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यस्था की बेहतर स्थिति को देखते हुए फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी की ओर अग्रसर है। उन्होंने व्यापार युद्ध के कारण अमेरिकी अर्थव्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका को खारिज कर दिया है। सोने की कीमतों को 29,900 रुपये के नजदीक बाधा और 29,500 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,800 रुपये के नजदीक बाधा और 38,200 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
फेडरल रिजर्व की एक रिपोर्ट के अनुसार फेडरल रिजर्व के 12 जिलों के विनिमार्ण शुल्क के असर को लेकर चिंतित है। अमेरिका को यूरोप और चीन के साथ व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक अर्थव्यस्था बाधित हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका मेक्सको के साथ व्यापार को लेकर करार कर लेगा जिससे उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता के भविष्य के प्रति संशय बढ़ गया है। उसके बाद अमेरिका कनाडा के साथ अलग से करार करेगा। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख