शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
व्यापार युद्ध की चिंता से डॉलर के मजबूत रहने सोने की कीमतें कल एक हफ्ते के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं। चीन और अमेरिका के बीच गहराते युद्ध के कारण बाजार में निराशा का माहौल है, जिसके कारण सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर की माँग बढ़ी है। सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 30,400 रुपये के नजदीक बाधा और 30,100 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतों को 37,300 रुपये के नजदीक अड़चन और 36,650 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
तुर्की की मुद्रास्फीति और दक्षिण अफ्रीका के दूसरी तिमाही में मंदी की ओर अग्रसर होने की चिंता से विकासशील देशों के शेयर बाजार और करेंसी पर दबाव पड़ रहा है और डॉलर को मदद मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले ही हफ्ते कहा है कि वे चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर फिर से टैरिफ लगाने के संबंध में जनमत की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद ही टैरिफ लगाना चाहते हैं। इस बीच अगस्त में अमेरिकी मैनुफैक्चरिंग के 14 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख