शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा पर रह सकता है दबाव - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान पर घरेलू बाजार में सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
चीन द्वारा अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को रद्द किये  जाने के कारण डॉलर मजबूत हुआ है और सर्राफा की कीमतों पर दबाव रह सकता है। बाजार की नजर इस हफ्ते फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक पर भी है। बाजार की नजर चीन द्वारा अमेरिका के व्यापार विवाद पर भी है। अमेरिका द्वारा हाल ही में चीन के 200 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाये जाने के जवाब में चीन द्वारा 60 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगा दिया है।
सोना की कीमतों को 30,700 रुपये के नजदीक बाधा और 30,450 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चाँदी की कीमतों को 37,700 रुपये के नजदीक रुकावट और 37,000 रुपये के नजदीक सहारा रह सकती है। अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है। दरअसल अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने से डॉलर मजबूत होता है और सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!