शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में हो सकती है जवाबी खरीद - एसएमसी

सर्राफा में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है।
चीन की आर्थिक गति में धीमेपन की आशंका के बीच एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के बाद सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण आज सोने की कीमतो में बढ़त देखी जा रही है। सोने की कीमतों को 31,450 रुपये के नजदीक बाधा और 31,100 रुपये के नजदीक सहारा और चांदी (दिसम्बर) की कीमतों को 38,600 रुपये के नजदीक अड़चन और 38,300 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
यूरोप में राजनीतिक अनिश्चितता, अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के कई वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँचने और व्यापार युद्ध से चीन की अर्थव्यवस्था में धीमेपन के कारण आज एशियाई शेयर बाजारों में 17 महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई। विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए चीन 1 नवंबर से निर्यात शुल्क में छूट को बढ़ा देगा।
इस बीच आईएमएफ के अनुसार वेनेजुएला ने जून 2018 में अपनी सोने की होल्डिंग को 2.998 टन कम करके 161.226 टन कर दिया है। सेंट लुई फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेम्स बुलार्ड ने कहा है कि मौजूदा वृद्धि दर को बनाये रखने के लिए अमेरिका को उत्पादकता बढ़ानी होगी। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख