शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के कई वर्षो के उच्च स्तर से नीचे लुढ़कने और डॉलर पर दबाव बढ़ने के कारण आज सोने की कीमतो में बढ़त देखी जा रही है। कल के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लंबी अवधि का अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के कई वर्षो के उच्च स्तर से नीचे आ गया। आईएमएपफ ने 2018 और 2019 में वैश्विक वृद्धि दर में कटौती की है और साथ ही अमेरिकी और चीन की आर्थिक गति में धीमेपन की आशंका जतायी है, क्योंकि दोनों ही देशों को व्यापार युद्ध का नुकसान हो सकता है। सोने की कीमतों को 31,450 रुपये के नजदीक बाधा और 31,100 रुपये के करीब सहारा, जबकि चांदी (दिसंबर) की कीमतों को 38,800 रुपये के नजदीक अड़चन और 38,400 के नजदीक सहारा रह सकता है।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने फेडरल रिजर्व की आलोचना करते हुए कहा है कि केन्द्रीय बैंक ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है, जबकि मुद्रास्फीति की दर कम बनी हुई है। पिछले महीने अमेरिकी मुद्रास्फीति की दर में कोई बदलाव नही हुआ है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख