शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
अमेरिकी आँकड़ों के बेहतर रहने के बाद फेड द्वारा इस वर्ष एवं अगले वर्ष में ब्याज दरों में कई बार बढ़ोतरी की संभावना के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतो में नरमी देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि शेयर बाजारों में भारी बिकवाली लंबे समय से प्रतीक्षित थी। कल अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आठ महीने में सबसे अधिक गिरावट हुई है। लेकिन सितबंर महीने में अमेरिकी उत्पादक कीमतों में 0.2% की बढ़ोतरी हुई है। सोने की कीमतों को 31,500 रुपये के नजदीक बाधा और 31,250 रुपये के करीब सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 38,700 रुपये के नजदीक अड़चन और 38,100 के रुपये नजदीक सहारा रह सकता है।
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने फेडरल रिजर्व की आलोचना करते हुए कहा है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है, जबकि मुद्रास्फीति की दर कम बनी हुई है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग कल 1.21% बढ़ कर 738.99 टन हो गयी है। जीएफएमएस के अनुसार सितबंर में रुपये के कमजोर होने से भारत का सोना आयात पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14% से अधिक कम हुआ है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख