शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।
हालाँकि उच्च स्तर पर इसमें मुनाफा वसूली हो सकती है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के कारण चीन की आर्थिक वृद्दि में धीमेपन की आशंका और राजनीतिक एवं आर्थिक अनिश्चितता के कारण आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों को 32,300 रुपये के नजदीक रुकावट और 31,900 रुपये के करीब बाधा, जबकि चांदी की कीमतों को 39,300 रुपये के नजदीक सहारा और 38,700 के आस-पास अड़चन रह सकती है।
सितबंर में अमेरिकी मोटर वाहनों की बिक्री में उछाल के कारण थोक बिक्री में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। इस बीच यूरोपीय सेंट्रल बैंक अपनी बॉन्ड खरीद योजना को तीन महीने से कम समय में समाप्त करेगा और मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद इसे आगे बढ़ाये जाने की संभावना नही हैं।
इटली की कैबिनेट ने यूरोपीय यूनियन के नियमों के अनुपालन में 2019 के विस्तारित बजट में कल्याण योजनाओं में खर्चो में बढ़ोतरी और अवकाश की उम्र में कमी को स्वीकार किया है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!