शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और एशियाई बाजारों में तेजी के कारण सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी कम होने से आज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तीन महीने के उच्च स्तर से नरमी देखी जा रही है। सोने की कीमतों को 32,100 रुपये के नजदीक बाधा और 31,800 रुपये के नजदीक के करीब सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 39,000 रुपये के नजदीक अड़चन और 38,500 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है।
सितबंर महीने में चीन की औद्योगिक कंपनियों के मुनाफे में लगातार पांचवें महीने कमी दर्ज की गयी है, क्योंकि कच्चे मालों और निर्मित वस्तुओं की बिक्री में कमी दर्ज की गयी, जिससे पता चलता है कि चीन की घरेलू माँग कम हो रही है।
अमेरिकी रक्षा सचिव जिम मैटिस ने कहा है कि उन्होने सऊदी अरब के विदेशी मंत्री से मुलाकात की है और पत्राकार खशोगी की हत्या की निष्प्क्ष जाँच कराये जाने की अपील की है। भारत में आगामी त्योहारों और वैवाहिक सीजन के बावजूद हाल ही में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण पिछले हफ्ते भारत में भारत में सोने की माँग कम हुई है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख