शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के कमजोर रहने के बाद डॉलर पर दबाव पड़ने और फेड अधिकारियों द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर सतर्कता पूर्ण बयान के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सोने की कीमतों को 31,000 रुपये के नजदीक बाधा और 30,700 रुपये के नजदीक सहारा, जबकि चाँदी की कीमतों को 37,200 रुपये के नजदीक रुकावट और 36,500 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.16% बढ़ कर 760.86 टन हो गयी है। रूस के वित्त मंत्रालय के अनुसार 2018 के पहले 8 महीने में रूस में 194.23 टन सोने का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में 193.58 रुपये टन सोने का उत्पादन हुआ था। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख