शेयर मंथन में खोजें

जी-20 बैठक का इंतजार, सोने-चांदी के भावों में स्थिरता

विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को स्थिरता देखने को मिली है।

इसकी वजह अर्जेंटीना में होने वाली जी-20 की बैठक मानी जा रही है। यह दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। इस बैठक से पहले ट्रेडर्स काफी सावधानी बरत रहे हैं। घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भावों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है।
विदेशी हाजिर बाजार में सोने के भाव बगैर किसी खास बदलाव के 1,223.77 डॉलर प्रति औंस पर रहे। गुरुवार को भाव 1,228 डॉलर के एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की नरमी के साथ 1,221 डॉलर प्रति औंस पर था।
घरेलू वायदा बाजार (एमसीएक्स) में सोने का दिसंबर वायदा भाव शुक्रवार को (दिन में करीब 12 बजे) 23 रुपये यानी 0.08% की नरमी के साथ 30,181 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसमें कारोबारी वॉल्यूम 1440 लॉट था। एमसीएक्स में चांदी का दिसंबर वायदा भाव 37 रुपये यानी 0.10% की नरमी के साथ 35,581 रुपये प्रति किलो पर था। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख