शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

फेड द्वारा इस वर्ष अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक की संभावना से डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे के ब्रेक्जिट योजना को संसद द्वारा पारित नही होने से भी यूरोपीय यूनियन में राजनीतिक अस्थिरता की आशंका से भी सोने की कीमतों को मदद मिली। अमेरिकी सरकार की आंशिक कार्यबंदी के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को लेकर लचीला रुख और धैर्य बनायो रखने की संभावना से भी कीमतों को मदद मिल रही है।
इस बीच सोने की कीमतों को 32,050 रुपये पर सहारा रह सकता है और 32,300 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है जबकि चांदी की कीमतों को 39,300 रुपये पर सहारा रह सकता है और 39,750 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है।
कारोबारियों का मानना है कि विश्व और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की गति धीमी रहने और अमेरिकी मुद्रास्फीति के सुस्त रहने के कारण फेड नीति निर्माता ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने से हिचक रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख