शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर आशंका और अमेरिकी सरकारी की आंशिक कार्यबंदी को लेकर अनिश्चितता के कारण इक्विटी जैसे जोखिम वाली संपत्तियों में निवेश कम होने, लेकिन डॉलर के मजबूत होने और तकनीकी बाधा के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के समाधन में अभी काफी देरी हो सकती है, लेकिन दोनों देशों को एक बेहतर करार कर लेने की पूरी उम्मीद है।
सोने की कीमतों को 31,900 पर सहारा रह सकता है और 32,250 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,800 रुपये पर सहारा रह सकता है और 39,100 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि को लेकर आशंका, चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध और अमेरिकी सरकार की आंशिक कार्यबंदी को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। अमेरिकी सरकारी की आंशिक कार्यबंदी के लंबा चलने से मौजूदा तिमाही में अमेरिकी आर्थिक वृद्धि के बाधित होने की संभावना है। यूरोपीयन सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष मारियो द्राघी ने कहा है कि यूरो जोन की आर्थिक वृद्धि के अनुमान से कमजोर रहने की संभावना है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख