शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

अमेरिकी रोजगार और फैक्ट्री आँकड़ों के बेहतर रहने के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई है। सोने (अप्रैल) की कीमतों को 33,150 रुपये पर सहारा रह सकता है और 33,550 रुपये पर रुकावट रह सकता है, जबकि चाँदी की कीमतों को 40,200 रुपये पर सहारा रह सकता है और 40,800 पर अड़चन रह सकती है। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार के 823.87 टन की तुलना में 0.79% कम होकर 817.40 टन रह गयी हैं। लूनर नववर्ष अवकाश से पहले चीन की ओर से सोने की फिजिकल माँग में बढ़ोतरी हुई है, जबकि भारत में बजट की घोषणा से पहले आभूषण विक्रेताओं ने सोने की खरीदारी को रोक रखा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाते हुए कहा है कि निकोलस मादुरो को हटाने के लिए सैन्य कार्रवाई एक विकल्प हो सकता है दूसरी ओर रूस ने वेनेजुएला के खिलाफ ऐसी किसी भी कार्रवाई करने पर चेतावनी दी है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!