शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में निचले स्तर पर खरीदारी की संभावना - एसएमसी

कल की तेज गिरावट के बाद सर्राफा में निचले स्तर पर खरीदारी होने की संभावना है।

अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के बेहतर रहने के बाद डॉलर के मजबूत होने के कारण कल के कारोबार में सोने की कीमतों में दो हफ्ते में सबसे अधिक गिरावट के बाद आज मामूली बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी श्रम और मुद्रास्फीति के बेहतर आँकड़ों के बाद अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता कम होने से डॉलर में बढ़त दर्ज की गयी।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 31,650 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,000 रुपये तक बढ़त हो सकती है। चांदी की कीमतों में 36,800 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 37,200 रुपये तक बढ़त हो सकती है। पिछले हफ्ते अमेरिकी बेरोजगारी लाभ का दावा करने वालों की संख्या कम होकर 49 वर्षो से अधिक के निचले स्तर पर पहुँच गयी हैं, जो श्रम बाजार में मजबूती की ओर संकेत करता है। अमेरिकी फेड द्वारा इस वर्ष ब्याज दरों में बदलाव करने की कोई संभावना नही है। यूरोपीय यूनियन के नेता ब्रेक्जिट के लिए ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे को 31 अक्टूबर तक समय देने के लिए सहमत हो गये हैं। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख