शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार होने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मेक्सिको पर टैरिफ लगाये जाने की धमकी के साथ ही चीन-अमेरिका के बीच गहराते तनाव के कारण निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश के रूप में खरीदारी के कारण आज सोने की कीमते दो महीने से अधिक के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं।
एमसीएक्स में सोना (अगस्त) की कीमतों को 32,000 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,500 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 36,200 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 37,000 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। चीन के एक वार्ताकार ने कहा है कि अमेरिका व्यापार करार करने के लिए चीन का बाध्य नही कर सकता है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 28 मई को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने कुल लॉन्ग पोजिशन में बढ़ोतरी की है।
अमेरिकी टकसाल ने मई में 4,000 औंस के और अमेरिकी ईगल सोने के सिक्कों की बिक्री की है, जो पिछले महीने की तुलना में 60% अधिक है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!