शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में उच्च स्तरों पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है, जबकि उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।

सरकारी आँकड़ों के अनुसार जून में चीन के औद्योगिक उत्पादन के 17 महीने के निचले स्तर से उछाल दर्ज करने और पिछले वर्ष की तुलना में 6.3% की वृद्धि होने के बाद सोने की कीमतों में आज स्थिरता है। जून महीने में चीन का खुदरा बिक्री 9.8% बढ़ी है, जबकि विषेशज्ञों का अनुमान था कि खुदरा बिक्री मई के 8.6% की तुलना में 8.3% ही रह सकती है।
अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 9 जुलाई को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने सोने में तेजी के पोजिशन में कटौती की है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 35,000 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 34,600 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 38,450 रुपये पर बाधा के साथ 38,000 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोने की कीमतों में हाल ही में तेजी के बाद उपभोक्ताओं द्वारा सोना बेचे जाने के कारण प्रमुख एशियाई देशों में सोने की फिजिकल खरीदारी कम हुई है, जबकि भारत में सोने पर आयात शुल्क बढ़ाये जाने के कारण भी भारतीय बाजार में माँग कम हुई है। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख