शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा तेजी रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

अमेरिकी हाउसिंग आँकड़ों के अनुमान से कमजोर रहने के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना
बढ़ने के कारण डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। इसके पहले अमेरिकी खुदरा बिक्री के बेहतर आँकड़ों के बाद डॉलर इंडेक्स एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गया था। लेकिन हाउसिंग आँकड़ों के अनुमान से कमजोर रहने और चीन के साथ व्यापार विवाद का समाधन नहीं हो पाने के कारण यह नीचे आ गया है।
जून महीने में अमेरिकी घरों का निर्माण लगातार दूसरे महीने कम हुआ है और हाउसिंग परमिट्स दो वर्षों के निचले स्तर पर पहुँच गया है, जिससे पता चलता है कि मॉर्टगेज की कम दरों के बावजूद हाउसिंग बाजार संकट से जूझ रहा है। फेडरल रिजर्व द्वारा इस माह के अंत तक ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती की संभावना है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 34,800 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 35,200 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। चांदी की कीमतों में 40,000
रुपये पर सहारे के साथ 41,000 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अमेरिकी फेड ने कहा है कि अर्थव्यवस्था सामान्य गति से बढ़ रही है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख