शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।

कल सोने की कीमतों में तेज गिरावट हुई, जबकि निवेशक अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे इस माह के अंत में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों को लेकर कोई संकेत मिल सकता है। पिछले हफ्ते अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आँकड़ों के तीन महीने के निचले स्तर पर पहुँचने के कारण कल सोने की कीमतों में गिरावट हुई। जून महीने में अमेरिकी कैपिटल गुड्स के नये ऑर्डर में 1.9% की वृद्धि हुई है। कारोबारी 31 जुलाई को समाप्त होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों 2.25-2.50% में से 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने की संभावना है।
एमसीएक्स में सोना की कीमतों में 35,100 रुपये पर बाधा के साथ 34,600 रुपये तक गिरावट हो सकती है। चांदी की कीमतों में 41,700 रुपये पर अड़चन के साथ 41,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने मौद्रिक नीति को आसान बनाने का संकेत दिया, लेकिन ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। ईसीबी अध्यक्ष मारियो द्रागी ने अर्थव्यवस्था को निवेशकों के अनुमान की तुलना में बेहतर रहने की संभावना जतायी है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख