शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार विवाद को लेकर अनिश्चितता और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट जारी रहने से आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस हफ्ते में सोने की कीमतों में अब तक लगभग 2% की बढ़ोतरी हुई है और लगातार तीसरी साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर है।
एमसीएक्स में सोना (अक्टूबर) की कीमतों को 38,000 रुपये पर सहारा रह सकता है और 38,400 रुपये पर बाधा रह सकती है। चांदी (सितंबर) की कीमतों को 43,600 रुपये पर सहारा और 44,300 रुपये पर अड़चन रह सकती है। चीन ने अमेरिका द्वारा 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाये जाने पर जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, लेकिन साथ ही में व्यापार करार करने का भी वादा किया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने माना है कि चीन व्यापार करार करना चाहता है और व्यापार विवाद जल्दी ही समाप्त हो जायेगा। निवेशकों की नजर अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की वार्षिक सिम्पोजियम पर होगी। कारोबारियों को उम्मीद है कि सितंबर में ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की कटौती की संभावना 1/3 है। यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) अगले महीने की बैठक में ब्याज दरों में कम से कम 10 आधार अंकों की कटौती कर सकता है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख